मध्य प्रदेश के युवकों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल हाल ही में कि मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPPKVVCL) ने 2573 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सूत्रों के अनुसार, एमपी बिजली विभाग भर्ती 2025 के आवेदन फॉर्म 24 दिसंबर 2024 से भरे जा रहे हैं और अंतिम तिथि 23 जनवरी 2025 तय की गई है। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाएंगे।
यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकती है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल होगी, और नौकरी का स्थान पूरे मध्य प्रदेश में होगा।
एमपी बिजली विभाग भर्ती 2025: ये हैं महत्वपूर्ण तिथियाँ
विवरण | तिथि |
---|---|
आवेदन शुरू होने की तिथि | 24 दिसंबर 2024 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 23 जनवरी 2025 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा |
आपको बता दें कि आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 24 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.mpwz.co.in पर जाना होगा।
एमपी बिजली विभाग भर्ती 2025 के लिए होना चाहिए ये योग्यता
बड़ा अपडेट यह है कि इस भर्ती में विभिन्न पदों पर आवेदन किए जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, निम्नलिखित पदों पर भर्ती की जाएगी:
- ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड
- लाइन अटेंडेंट
- जूनियर इंजीनियर
- स्टाफ नर्स
- लैब टेक्नीशियन
- फायरमैन
- सिक्योरिटी गार्ड
योग्यता के लिए 10+2, डिप्लोमा और ग्रैजुएट पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आधिकारिक नोटिफिकेशन में योग्यता से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है।
एमपी बिजली विभाग भर्ती के तहत इतना मिलेगा वेतन और ये होगी आयु सीमा
बताया जा रहा है की इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ₹20,200 से ₹52,000 प्रति माह तक का वेतन मिलेगा। सूत्रों का कहना है इस भर्ती में आयुयुमा 18 से 23 वर्ष के बीच रखी गई है, हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
एमपी बिजली विभाग भर्ती 2025 में इतना लगेगा आवेदन शुल्क
वर्ग | आवेदन शुल्क |
---|---|
सामान्य (GEN) | ₹1200 |
OBC | ₹600 |
SC/ST | ₹600 |
आपको बताते चले की आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा किया जाएगा।
एमपी बिजली विभाग भर्ती 2025: आवेदन लिंक
ध्यान रखें की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट www.mpwz.co.in पर जाना होगाआवेदन के अनुसार, नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म से जुड़ी सभी जानकारी इसी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। आने वाले समय में चयन प्रक्रिया और अन्य अपडेट्स की जानकारी भी साझा की जाएगी। अब देखना ये है कि इस भर्ती में कितने उम्मीदवार आवेदन करते हैं और चयन प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ती है।
नोट: कृपया आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और सभी जानकारी की पुष्टि करें।